• October 10, 2026 10:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिले के युवा मॉडलिंग में लहरा रहे हैं अपना परचम…

ByReporter Pranay Raj

Dec 27, 2020

राज- 7903735887 

नालंदा के युवाओं मॉडलिंग के क्षेत्र में सशक्त हस्ताक्षर साबित हो रहे हैं। नित्य नए राष्ट्रीय प्रतियोगिता का खिताब युवा अपने नाम कर रहे हैं। इसी कड़ी में नूरसराय निवासी अविनाश कुमार निराला के पुत्र अमरकांत खुराना ने 22 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित मिस्टर यूनिवर्सल ब्रांड अम्बेसडर व मि. बिहार अम्बेसडर 2020 खिताब अपने नाम किया।

बिग बॉस की अभिनेत्री हिमांशी खुराना, मशहूर फैशन डिजाइनर विपीन अग्रवाल और नालंदा के चर्चित मॉडलर ऋषव कश्यप प्रतियोगिता के जज थे। जजों ने खुराना को शिल्ड दे खिताब उनके नाम किया।