• September 23, 2026 10:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  कार की तलाशी लेने पर पुलिस रह गयी दंग , मिला 5 लाख का …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2022

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के पुरानी इसुआ गांव के पास पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी कार से लाखों रुपये का गांजा बरामद हुआ है। हालांकि, गाड़ी के चालक व अन्य धंधेबाज पुलिस की पकड़ में नहीं आये। गाड़ी से 36 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसका बाजार मूल्य पांच लाख रुपये से अधिक बताया जाता है। कार झारखंड नंबर की है। पुलिस नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक व धंधेबाजों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस स्थानीय धंधेबाजों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गांजा कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि पुरानी इसुआ गांव जाने वाले रास्ते के पास सड़क किनारे एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी है। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो गाड़ी खड़ी थी। शीशा बंद था। आसपास कोई आदमी नहीं था। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद गांजा को जब्त कर लिया गया है।