• April 20, 2026 4:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ममता हुई शर्मसार :- अस्पताल में बच्चे को छोड़ मां हुई फरार …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 11, 2022

सूरज – 7903735887 

”मां मुझे क्यों छोड़कर अस्पताल से चली गई , क्या इसलिए मुझे यूं मरने के लिए छोड़ दिया गया इसमें मेरा क्या कसूर था कसूर था तो मुझे क्यों पैदा की” पावापुरी के भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को लावारिस पड़ी मिली मासूम अगर कुछ बोल पाता, तो शायद अपनी मां से यह सवाल जरूरी करता ।पावापुरी मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर ममता शर्मसार हो गई ।कोई इतना निर्दयी कैसा हो सकता है, जिस बच्चे ने बोलना भी नहीं सीखा हो, उसे मरने के लिए लावारिस छोड़ दिया । मामला पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है, जहां एक मासूम 8 महीने के बच्चे को लावारिस हालत में छोड़ कर चले गए ।लोगों ने बताया कि एक मां ने अस्पताल के थर्ड फ्लोर के एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस के पास जैसे ही बिजली कटी उसने बच्चे को छोड़कर चली गई। इस तरह की कई घटना अस्पताल में ढल चुकी है । मासूम अस्पताल में नर्स की देख रेख में रह रही है ।