• April 18, 2026 8:35 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- स्कूली छात्रा को सुनसान में ले जाकर बदमाशों ने किया….

ByReporter Pranay Raj

Feb 6, 2020

राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) 

स्कूली छात्रा को जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर बदमाशों द्वारा दुष्कर्म प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। नालंदा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली किशोरी की मां ने घटना की एफआईआर महिला थाना में दर्ज कराई। जिसमें दो को आरोपित किया गया है। घटना के बाद दहशत के कारण छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।

आरोपों में महिला ने बताया है कि 26 जनवरी को उनकी नाबालिग पुत्री स्कूल जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में पॉवर ग्रिड के समीप पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने पुत्री को जबरन पकड़ लिया और उसे उठाकर सुनसान बांध की ओर ले गए। जहां बदमाश पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे थे। छात्रा ने घटना का विरोध करते हुए शोर मचाया, तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुन ग्रामीण दौड़े तो बदमाश मुंह नहीं खोलने की धमकी देते हुए फरार हो गया। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई में जुटी है।