• April 18, 2026 11:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुकान से बदमाश 2.30 लाख व 20 चांदी का सिक्का ले फरार, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 8, 2022

राज – 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र केभुई मोड़ के पास शातिर बदमाश गल्ला दुकान से 2.30 लाख नगदी और 20 पीस चांदी का सिक्का लेकर फरार हो गया। घटना मां भवानी ट्रेडर्स गोला गद्दी नामक दुकान में हुई। दुकानदार उमेश यादव दुकान खोलने के बाद पानी लाने के लिए निकले थे। उसी दौरान बदमाश उनका गल्ला लेकर फरार हो गया। गल्ला में नगदी और चांदी का सिक्का था। बदमाशों की हरकत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
दुकानदार ने बताया कि सुबह में दुकान खोल पानी लाने के लिए निकले थे। लौटाने पर उनका गल्ला गायब मिला। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरा का फुटेज चेक किया। फुटेज में दो बदमाश गल्ला उठाकर बाइक पर सवार हो फरार होता दिखा। गल्ला में 2.30 लाख नगदी और 20 पीस चांदी का सिक्का था।
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।