• April 18, 2026 10:25 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – साथ जीने-मरने का वादा निभा गये दंपती, जानें कैसे हुई मौत…

ByReporter Pranay Raj

Mar 22, 2022

राज – 7903735887 

अस्थावां थाना अंतर्गत नेरुत गांव में मंगलवार को बुजुर्ग दंपती की एक साथ अर्थियां निकली। बीमारी से पहले पत्नी की मौत हुई। मौत की खबर सुन कुछ ही मिनटों में पति ने भी प्राणा त्याग दिया। मृतक 80 वर्षीय लाला महतो और उनकी पत्नी कमला देवी है। उनकी संतान नहीं थी।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में बहुत लगाव था। एक-दूसरे से कहा करते थे कि एक जन्म क्या सात जन्मों तक साथ निभायेंगे। पत्नी की मौत के कुछ मिनट बाद पति की भी मौत हो गई। हार्ट अटैक से बुजुर्ग की मौत का अंदेशा जताया जा रहा है। दंपती की एक साथ गांव से अर्थी निकली। जिसे देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गई।