• June 13, 2026 11:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर चली गई युवक की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 19, 2021

सूरज – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के पतासंग गांव के पास बुधवार को ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। जबकि, दो सवार घटना में जख्मी हो गए। मृतक लखीसराय जिला के खानपुरा गांव निवासी सतीश कुमार है। जख्मी सुबोध और पवन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जख्मी युवकों ने बताया कि वे बीमार मां को पटना के अस्पताल में भर्ती करा लौट रहे थे। उसी दौरान घटना हुई। ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस तीनों जख्मी को सदर अस्पताल ले गई। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।