• April 18, 2026 11:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बोरा में बंद नग्न अवस्था में युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 20, 2022

सूरज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव के पास से बोरे में बंद महिला की लाश बरामद की गयी है। लाश के शरीर पर नाममात्र के कपड़े थे। मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। शव से बदबू आ रही थी। देखने से शव पांच-छह दिन पुराना लग रहा है। पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोग हत्या के बाद शव को फेंकने की चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा जता रहे थे। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मृतका के उम्र 30 वर्ष के करीब लगती है। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को अस्पताल में रखा गया है।