• November 26, 2026 12:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थाना परिसर के क्वाटर में फंदे पर लटकी मिली सिपाही पुत्र की लाश…

ByReporter Pranay Raj

Jan 29, 2023

सूरज – 7903735887

बिहार थाना परिसर के आवास में महिला सिपाही के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक यातायात थाना के आरक्षी निर्मला सिन्हा का 15 वर्षीय पुत्र गोपी कुमार है।

पड़ोस के बच्चे शाम में किशोर को खेलने के लिए बुलाने गए। तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। बाहर से आवाज लगाने पर अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई। तब बच्चों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिर सूचना पाकर पुलिस आ गई। दरवाजा तोड़ने किशोर की लाश फंदे पर लटकी मिली। अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है। किशोर की मां गांव गई थी। वह क्वाटर में अकेला था। थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि महिला आरक्षी के लौटने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है।