• November 26, 2026 12:11 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सुबह की सैर पर निकले कोचिंग संचालक को नकाबपोशों मारी गोली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 25, 2022

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के डीटीओ ऑफिस के समीप सोमवार को सुबह की सैर पर निकले कोचिंग संचालक को नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। गोली बांह को मामूली रूप से जख्मी कर निकल गई। जख्मी सीतामढ़ी निवसी मिथलेश कुमार हैं। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

पीड़ित ने बताया कि मंगलास्थान रोड में उनका कोचिंग है। सुबह की सैर के लिए वह निकले थे। उसी दौरान कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी बांह को मामूली रूप से जख्मी कर निकल गई।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। संचालक का उनके पार्टनर से विवाद चला आ रहा है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा। खुद से जख्मी किए जाने का भी अंदेशा है।