• November 26, 2026 12:27 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लगातार खाकी पर हो रहे हमला से एसोसएिशन चिंतित, पर्याप्त बलों की मांग

ByReporter Pranay Raj

Aug 23, 2022

राज  – 7903735887

जिले में लगातार खाकी पर हो रहे हमला से पुलिस एसोसिएशन चिंतित है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सह दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने एसपी से सभी थानों पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों के तैनाती की मांग की है।
गिरियक थाना पुलिस पर लगातार हो रहे हमले के बाद उन्होंने सभी थाना में छापेमारी के दौरान विशेष पुलिस टीम की व्यवस्था कराने व जख्मी के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने बताया कि पिछले कई माह से जिले की पुलिस पर लगातार हमला हो रहा है। जो चिंताजनक है। पुलिस पर हमला धंधेबाज अपने स्वार्थ के लिए करते हैं। पुलिस जख्मी होकर भी नागरिकों की सुरक्षा में मुस्तैद रहती है। शराब या अवैध बालू उठाव की सूचना के बाद थानाध्यक्ष सीमित संसाधान में कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंच जाते हैं। जिसका फायदा उठाकर बदमाश पुलिस पर हमला कर देते हैं। पूर्व में भी जिले के कई थानों की पुलिस टीम पर हमला हो चुका है। अध्यक्ष ने आम नागरिकों से पुलिस के सहयोग की अपील की है। ताकि अवैध धंधेबाजों पर नकेल कसा जा सके।