• November 20, 2025 5:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी के पैतृक घर में लटका है ताला…

ByReporter Pranay Raj

Jan 23, 2025

राज – 9334160742 

अवैध रूप से संपत्ति अर्जित मामले में विजिलेंस की टीम ने बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो उनके ठिकानों से करोड़ों का नगदी बरामद हुआ है।

रजनीकांत प्रवीण का पैतृक घर नालंदा जिला के गिरियक प्रखंड स्थित पोखरपुर गांव में है। पिता राधिका रमण शिक्षक के पद से रिटायर्ड हुए थे। वहीं उनके छोटे भाई कुंदन कुमार बीडीओ के पद पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रजनीश प्रवीण अपने पूरे परिवार के साथ पिछले 15 सालों से ना के बराबर गांव आए हैं। कभी कभार पूजा पाठ के लिए आते हैं। एक दो दिन के बाद फिर चले जाते हैं। घर पर हमेशा ताला लगा रहता हैं। लोगों ने बताया कि मीडिया से उनलोगों को पता चला कि रजनीकांत धन कुबेर है। उसके घर में छापेमारी हुई है।