• June 11, 2026 12:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सर्वोदय नगर चार हत्या में सस्पेंस बरकरार, कौन है कातिल ?

ByReporter Pranay Raj

Oct 7, 2020

क्राइम डेस्क – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले में परिवार के चार सदस्यों की हत्या मामले में सस्पेंस बरकरार है। पुलिस कातिलों तक नहीं पहुंच सकी है। कार्रवाई के लिए फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार हो रहा है। संदिग्धों और नामजद आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। बुधवार को मृतक रवि की मां ने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई। महिला ने हत्यारों पर कार्रवाई के साथ परिवार के गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है।
डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि आरोपितों और संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस को फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है। जिसके बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।