• June 13, 2026 11:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ससुराल में दामाद की पीट पीट कर हत्या, जानें कारण ….

ByReporter Pranay Raj

May 17, 2022

राज – 7903735887 

बिंद थाना इलाके के सूरतपुर गांव ससुराल वालों ने पीट-पीटकर दामाद की हत्या कर दी । मृतक शेखपुरा जिला के गगौर गांव निवासी वृजनंदन जमादार का 25 वर्षीय पुत्र कुंडल कुमार है। मृतक के पिता की माने तो 5 दिन पूर्व उसके ससुराल में शादी समारोह था | जिसमें वह शामिल होने के लिए आया था । सोमवार की देर रात ससुराल वालों ने उसे फोन कर बताया कि किसी ने उनके पुत्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी है । इसी सूचना पर जो हमलोग उसके ससुराल पहुंचे तो उसका शव घर के समीप पड़ हुआ था। जबकि ससुराल के सभी परिवार घर छोड़कर फरार थे।थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा 6 लोगों के विरुद्ध पीट-पीटकर हत्या का आवेदन दिया है । मामले की छानबीन की जा रही है । शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी गई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है ।