• June 13, 2026 10:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्रेम का बंधन ….

ByReporter Pranay Raj

Aug 12, 2022

राज – 7903735887 

सावन पूर्णिया का मान दो दिन रहने के कारण शुक्रवार को भी कई स्थानों पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। बहनों ने भैया की कलाई पर प्रेम का बंधन बांधा। तिलक लगा और मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की। साथ ही रक्षा का वचन भी लिया। कई जगहों पर वृक्ष को राखी बांध पर्यावरण की रक्षा का संकलप लोगों ने लिया।शिवालयों में अहले सुबह से भक्तों की कतारें दिखीं। पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने भोले भंडारी से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। त्योहार को लेकर बाजारों में काफी चहल पहल दिखी। मिठाई और राखी की दुकानों पर भीड़ ज्यादा थी। बिहारशरीफ के हिरण्य पर्व पर मेला लगा। काफी कम संख्या में लोग मनोरम वादियों का नजारा देखने पहुंचे। सुभाष पार्क में छुट्टी का लुत्फ बच्चों ने उठाया।