• April 18, 2026 8:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुकान की दीवार तोड़ चोरी, मकान मालिक पर संदेह…

ByReporter Pranay Raj

Feb 19, 2020

राज की रिपोर्ट -9334160742 

लहेरी थाना इलाके के रामचंद्रपुर मोहल्ले में किराया विवाद में दुकान से सारा सामान चोरी करने का आरोप लगा दुकानदार ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

 

पीड़ित दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि जय माता दी स्टील नामक उनकी दुकान है। बीती रात दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह आए तो दुकान का सारा सामान गायब था। उनका आरोप है कि मकान मालिक से किराए को लेकर विवाद न्यायालय में चल रहा है ।

इसके बावजूद मकान मालिक किराया बढ़ाने की बात कर बार-बार धमकी देते है। बीती रात छत के सहारे मकान में घुसकर दीवार तोड़कर दुकान में रखा सारा सामान गायब कर दिया।

थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।