• June 12, 2026 10:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाश का बेड उठाने पर मिली राइफल, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Aug 10, 2021

सूरज – 7903735887 

तेलमर ओपी पुलिस ने सोमवार की शाम दिनेश जमादार के घर से एक राइफल बरामद की। मौके से एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। हालांकि, गृहस्वामी छत से कूदकर फरार हो गया।

डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि मौके से एक को हिरासत में लिया गया है । ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अप्रिय घटना को अंजाम देने की मंशा से बदमाश ने राइफल लाई थी।