• November 26, 2026 10:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नालंदा पुलिस सदैव तत्पर , सूचना के घंटों बाद भी झांकने नहीं पंहुची पुलिस ….

ByReporter Pranay Raj

Jun 16, 2022

 राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के झींगनगर मोहल्ले से चोरों ने खाली पड़े घर से लाखों की संपत्ति चुरा ली। गुरुवार की सुबह घर के लोग पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। चोरों ने डेढ़ लाख रुपये के जेवर, 20 हजार रुपये नगद, लैपटॉप व अन्य सामान चुरा लिये। चोरी की घटना शेखपुरा जिला के कबीरपुर गांव निवासी बैद्यनाथ महतो के नवनिर्मित घर में हुई।
उनके पुत्र बृजबिहारी कुमार ने बताया कि 10 जून को गृहप्रवेश के साथ बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद घर में ताला लगाकर सभी लोग पैतृक गांव चले गये थे। गुरुवार की सुबह लौटे तो मेनगेट में दूसरा ताला लगा था। किसी प्रकार घर के अंदर गये तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी व बक्सा का ताला तोड़कर चोरी कर ली थी। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के कई घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।