• August 31, 2026 10:25 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंकज कर गए उदास , गजल प्रेमियों में शोक की लहर…

ByReporter Pranay Raj

Feb 26, 2024

राज – 7903735887 

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया।

फिल्म नाम के गीत चिट्ठी आई है गाने से विदेश में बसे प्रवासियों के दिलों में बसे भारतीय प्रेम को जागृत कर दिया था। शायद ही कोई होगा, जिनकी इस गाने को सुनने के बाद आंखें नम नहीं हुई। इसके बाद फिल्मों में एक से बढ़कर एक गजल गाया। न कजरे की धार न मोतियों की हार, न कोई किया शृंगार तुम कितनी सुंदर हो, जेसे गजल आज भी गुनगुनाए जाते हैं। पंकज उधास के निधन से गजल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई।