• June 6, 2026 10:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दीपनगर पुलिस की कार्रवाई, अवैध खनन में लगा 5 ट्रैक्टर-जेसीबी के साथ एक गिरफ्तार…..

ByReporter Pranay Raj

Jun 23, 2022

सूरज – 7903735887

दीपनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को गोइठवा और पंचाने नदी के समीप कार्रवाई कर अवैध बालू लोड 5 ट्रैक्टर, एक जेसी को जब्त करते हुए एक चालक को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया कोसुक निवासी जूनी यादव का पुत्र मुकेश कुमार है। एक ट्रैक्टर और जेसीबी को देवधा गांव से जब्त किया गया। वाहन से सरकारी तालाब से मिट्‌टी कटाई की जा रही थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक, वाहन मालिक व बालू धंधेबाजों पर केस दर्ज किया गया है। वरीय अधिकारियों के आदेश पर इलाके में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।