• September 23, 2026 7:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -पुलिस के हत्थे चढ़ा भाई संग कुख्यात डकैत , सरकार ने रखें थे इतना इनाम …..

ByReporter Pranay Raj

Oct 2, 2022

राज – 7903735887 

नूरसराय व भागन बिगहा ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सालों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी लुटेरे सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश दुर्गा पूजा पर गांव आया था। उसी दौरान कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी भागन बिगहा ओपी के मूसेपुर गांव निवासी कारू यादव का पुत्र गोरे लाल यादव और उसका भाई गोलू कुमार है।

नूरसराय थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों सगा पर जिले के 6 थाना में सात लूट का केस दर्ज है। आरोपियों पर 25 हजार का इनाम है। दोनों दूसरे प्रदेश में रह रहा था। दशहरा में गांव लौटने की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।