• April 18, 2026 12:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सुहाग के बंटवारे के विरोध में तेज़ाब से नहला कर हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Nov 7, 2022

राज – 7903735887 

वेन थाना क्षेत्र के अकौना गांव के पैमार नदी से सोमवार को पुलिस महिला की लाश बरामद की। मृतका के गले में दुपट्‌टा का फंदा कसा था व चेहरा तेजाब से जला। समीप में बोतल मेंतेजाब भी फेंकी थी। मृतका की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के एकसारी गांव निवासी राजू कुमार यादव की 30 वर्षीया पहली पत्नी सिंपी कुमारी के रूप में की गई। मायके के परिजन पति व सौतन पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

चिकसौरा थाना क्षेत्र के जमुआरा गांव निवासी मायके के परिजन ने बताया कि तीन साल पहले सिंपी की शादी हुई थी। उसे दो साल की एक बेटी है। वह भी लापता है। कुछ माह पहले पति दूसरी शादी कर ली। महिला सुहाग के बंटवारे का विरोध कर रही थी। जिसके बाद सौतने के इशारे पर उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान कर ली गई है। मायके के परिजन पति व सौतन पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी शादी करने बाद पति पहली पत्नी को रखना नहीं चाहता था। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।