• August 31, 2026 11:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सामूहिक हत्याकांड: नहीं रुक रहे आंसू, कोई पति तो कोई भाई-पुत्र खोया…

ByReporter Pranay Raj

Aug 5, 2021

राज – 7903735887 

छबिलापुर थाना के लोदीपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद में बदमाशों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली से तीन जख्मी भी हुए। सामूहिक हत्या के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में गया जिला के नीमचक बथानीडीह निवासी रामवृक्ष यादव का पुत्र अशोक यादव और लोदीपुर निवासी स्व. रामस्वरूप यादव का पुत्र महेंद्र यादव है।
गुरुवार को कृष्णदेव प्रसाद ने 16 नामजद व दो दर्जन अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज कराया। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा कर्मी सर्च अभियान चलाकर एक देसी राइफल समेत पांच हथियार बरामद किया। अपनों को खोने के बाद परिवार के आंसू नहीं रुक रहे हैं। कोई पति तो काई भाई और पुत्र को खोया। 50 बीघा भूमि विवाद में गोतिया के बीच हुए विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
एसपी हरि प्रसाथ एस ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस छापेमारी में जुटी है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एहतियातन गांव में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जांचोपरांत अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई होगी।