• June 14, 2026 12:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालन्दा- होली मिलन समारोह में एक मंच पर दिखे नगर समेत जिले के कई बुद्धिजीवी, अबीर गुलाल के बहाने ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 12, 2022

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ के शिवपुरी मोहल्ला स्तिथ एक निजी सभागार में समाजसेवी प्रफुल्ल कुमार के अगुवाई में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्याम नारायण प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अरविंद कुमार ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर बुद्धिजीवियों ने होली मिलन समारोह का सराहना करते हुए कहा कि काफी अरसे बाद शहर में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो कि बेहद है खुशी की बात है। समाजसेवी प्रफुल्ल कुमार की अगुवाई में समाज के हर वर्ग के लोगों ने मिलन समारोह में भाग लिया है। इस मौके पर लोकगीत का भी आयोजन किया गया। शहर में ऐसी चर्चा है कि होली मिलन समारोह के बहाने शहर के राजनैतिक भूमिका में आने के लिए आयोजक अपनी अपनी पहचान बना रहे हैं | मौके पर पूर्व विधान पार्षद हीरा बिन्द ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ,भाजपा नेता अविनाश मुखिया , डॉ आशुतोष कुमार , धनञ्जय कुमार , के अलावे कई लोग मौजूद थे |