• June 11, 2026 5:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालन्दा-जाने कहाँ हुई, ड्यूटी जाने के दौरान पंचायत रोजगार सेवक की मौत

ByReporter Pranay Raj

Mar 13, 2020

क्राइम रिपोर्टर(7079013889) चण्डी थाना इलाके के जैतीपुर चौक के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया।

ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा

मृतक हरनौत थाना क्षेत्र के सिरसीबराह गाँव निवासी कृष्णनंदन कुमार हैं । वे सिरनामा और अरौत पंचायत के रोजगार सेवक थे । प्रतिदिन की तरह वे अपने बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे । इसी दौरान जैतीपुर के समीप ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । जिससे मौके पर उनकी मौत हो गयी ।

ट्रक चालक गाड़ी समेत फरार

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया ।घटना की जानकारी मिलते ही चण्डी थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है । थानाध्यक्ष चंचल कुमार ने बताया कि ट्रक की पहचान की जा रही है ।