• November 26, 2026 10:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रेमिका के भाई ने की थी कौशल की हत्या, जानें कारण …..

ByReporter Pranay Raj

Jun 25, 2022

सूरज – 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव के खंधा में ईंट-भट्ठा के पास 23 मई को युवक की सड़ी-गली लाश बरामद की गयी थी। उसकी पहचान नैली गांव निवासी शिवशंकर ठाकुर के पुत्र कौशल कुमार के रूप में की गयी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्रेमिका के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी।

उन्होंने बताया कि कौशल चार-पांच महीना पहले एक युवती को लेकर चेन्नई भाग गया था। शादी कर दो महीना वहीं रहा। फिर उसने लड़की को छोड़ दिया। इसके बाद युवती अपने घर आ गयी। इससे गुस्साये युवती के भाई राजू ठाकुर ने मुनचुन कुमार, अमरजीत पासवान व आकाश कुमार के साथ कौशल की हत्या करने की योजना बनायी। 19 मई को उसने बर्थडे पार्टी का झांसा देकर कौशल को गांव बुलाया। उसे नशीला पेय पिलाकर बेहोश कर दिया। फिर सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए शव को खंधे में फेंक दिया। अनुसंधान के बाद राजू ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद मुनचुन को पकड़ा गया। मुनचुन ने ही इस मामले का खुलासा किया। दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।