• September 23, 2026 12:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दीपनगर में जय अम्बे प्लाई एंड हार्डवेयर की हुई शुरुआत , जानें शहरवासियों के लिए क्या है खास 

ByReporter Pranay Raj

Feb 5, 2023

राज – 7903735887 

बिहारशरीफ के दीपनगर जेल मोड़ के समीप रविवार को  जय अम्बे प्लाई एंड हार्डवेयर की हुई शुरुआत शो रूम का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार व मेयर अनीता देवी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होनें प्रतिष्ठान का उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हुए कहा कि जिस तरह शहर विकसित कर रहा है | ऐसे में लोगों की जरूरत भी बढ़ती जा रही हैं | हर कोई अपने सपनों के आशियाने को खूबसूरत व मॉडल बनाना चाहते हैं | कमरे और मकान को खूबसूरत बनाने के लिए जो भी सामान  की जरूरत पड़ती है वो सारा सामान एक ही छत के नीचे लोगों को आसानी से यहाँ मिल जाएगा | मौके संचालक अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि एक ही छत के नीचे घर को सजाने का सारा सामान मिल रहा है।यहां बाथरूम के सभी सामानों के अलावा प्लाई, सनमाइका, नल, बेसिन, कमोड, हैंडिल आदि सामान उचित मूल्य पर मिलते हैं। मौके पर रोहित राज, आलोक राज, अतुल कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे।