• September 1, 2026 12:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूजा कमिटि के साथ बैठक में अहम निर्णय, प्रतिमा नहीं होगी सिर्फ कलश …..

ByReporter Pranay Raj

Oct 3, 2020

क्राइम डेस्क – 7903735887 

सोहसराय थाना परिसर में शनिवार को दुर्गा पूजा के मद्देनजर पूजा कमिटि के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह, सदर बीडीओ राजीव रंजन और सीओ अरुण कुमार सिंह शामिल हुए । बैठक में कमिटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कोरोना काल के कारण सोहसराय इलाके में पंडालों में प्रतिमा की स्थापना नहीं की जाएगी। सिर्फ कलश स्थापना कर सादगीपूर्ण तरीके से माँ की पूजा अर्चना की जाएगी।