• April 18, 2026 8:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति ने ले ली पत्नी की जान, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Nov 4, 2020

क्राइम डेस्क – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोहल्ले में बुधवार को पति ने मारपीट कर पत्नी की जान ले ली। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। मृतका विनोद कुमार की बरखा देवी है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मायके के परिजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
पिता नेहरु लाल साव ने कहा कि पति उनकी बेटी को अक्सर मारपीट कर प्रताड़ित करता था। बेरहमी से पिटाई कर उसने बेटी की हत्या कर दी।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजन के फर्द बयान पर केस दर्ज किया जाएगा। मौखिक आरोप पर पति को हिरासत में लिया गया है।