राज की रिपोर्ट
हिलसा थाना क्षेत्र के नौघड़ा गांव में शुक्रवार को महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
मृतका पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनिया बीघा गांव निवासी राकेश यादव की 22 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी है।
अवैध संबंध के विरोध में हत्या का आरोप :
परिजनों ने बताया कि राकेश अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था उसका किसी अन्य महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे। इसी विवाद को लेकर वह अक्सर मुन्नी देवी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया करता था।
जहर देकर हत्या करने का आरोप :
गुरुवार की रात पति ने सुनियोजित तरीके से मुन्नी को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है।
पुलिस की कार्रवाई और जांच :
घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के के बाद परिजनों को सौंप दी है । थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा । पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

