• October 17, 2026 12:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जेल की सुरक्षा में लगा होमगार्ड जवान गिरफ्तार, जानें जवान की करतूत…

ByReporter Pranay Raj

Jun 15, 2021

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र में स्थित जेल में तैनात होमगार्ड जवान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जवान जूता में मोबाइल छिपा कैदी को पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार जवान बेन थाना क्षेत्र के मैजरा गांव निवासी ओमप्रकाश शर्मा है। जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने जवान पर केस दर्ज कराया।
जेल अधीक्षक ने बताया कि जवान की दोपहर से ड्यूटी थी। ड्यूटी करने लिए जवान जेल परिसर में दाखिल हो रहा था। उसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उसके जूते से मोबाइल बरामद किया।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया जेल अधीक्षक की सूचना के बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। जवान से पूछताछ में खुलासा होगा कि किस कैदी को वह मोबाइल पहुंचाने जा रहे थे।