• November 26, 2026 12:35 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हसीना गैंग की करतूत, व्यवसायी को बेहोश कर 10 लाख का जेवर ले फरार…

ByReporter Pranay Raj

Aug 8, 2022

राज – 7903735887 

करायपरसुराय थाना अंतर्गत बाजार इलाके में स्थित अल्का ज्वेलरी नामक दुकान से हसीना गैंग की दो सुंदरियों  ने व्यवसायी को बेहोश कर 10 लाख के जेवर की चोरी कर ली। घटना शनिवार को हुई। दोनों युवती ग्राहक बन पायल व चांदी का ब्रासलेट खरीदने आई थी। उसी दौरान दवा स्प्रे कर दुकानदार को बेहोश कर घटना को अंजाम दिया। अगले दिन पीड़ित दुकानदार अनूज कुमार ने थाने में केस का आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
पीड़ित ने बताया कि दोपहर में उनकी दुकान में एक युवती आई। उसके साथ एक मोटी अधेड़ महिला थी। दोनों पायल-ब्रासलेंट खरीदने की बात कही। वह जेवर दिखाने लगें। फटाफट दोनों जेवर पसंद कर किनारे रख रही थी। कही उनके रिश्तेदार कुछ देर में आयेंगे। तो पैसा देंगे। दुकान में दाखिल होने से पहले दोनों ने कहा था कि अल्का ज्वेलर्स यही है। इससे उन्हें लगा कि दोनों पुराने ग्राहक हैं। उनका पुत्र खाना खाने चला गया। इसके बाद दोनों सोने के जेवर दिखाने को कही। वह तिजोरी से जेवर दिखा रहे थे। उसी दौरान एक पायल देकर बोली काट दीजिए। वह पायल काट रहे थे। उसी दौरान वह अचेत हो गए। घंटों बाद दूसरे ग्राहक द्वारा उन्हें होश में लाया गया। तब सोने के जेवर चोरी होने का पता चला। चोरी गए जेवर की अनुमानित कीमत 10 लाख से अधिक है। अंदेशा है कि दवा स्प्रे कर शातिर ने व्यवसायी को अचेत किया। दोनों महिलाओं के हाथों पर काले रंग का स्टार बना था।
थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।