• June 13, 2026 11:11 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नाला से मिली बच्ची की लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 10, 2023

राज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में खेलने के दौरान नाला में डूब कर एक मासूम की मौत हो गई ।मृतक मनोज कुमार की वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी है । घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।मृतिका के पिता मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम उसकी माँ घर में खाना बना रही थी। और वह पड़ोस के बच्चों के साथ गली में खेल रही थी । इसी बीच वह नाला में गिर गयी। करीब 3 घंटे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे इसी दौरान घर के समीप नाला में गिरी हुई थी। आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया । जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया ।थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दी गयी है।