• November 20, 2025 7:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऑक्सीजन के नाम पर ठगी में गिरोह का दो प्यादा धराया, रडार में सरगना…

ByReporter Pranay Raj

May 20, 2021

राज – 7903735887 

ऑक्सीजन के नाम पर देश भर में ठगी करने वाले गिरोह के दो प्यादे को नालंदा पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों को दिल्ली पुलिस रिमांड पर ले गई। कतरीसराय के सुंदरपुर गांव निवासी बदमाश दीपक कुमार को सोहसराय के मगध कॉलनी से पकड़ा गया। इसी तरह कतरीसराय के मैरा बरीठ से राजेश कुमार की गिरफ्तारी हुई। बदमाशों के पास से मोबाइल और सिम बरामद हुआ। चार दिन पहले भी गिरोह के चार बदमाशों को दिल्ली पुलिस ले गई थी। जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का मानपुर के पलनी गांव निवासी छोटू चौधरी है। जिसके बाद सरगना पुलिस रडार में आ गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए नालंदा पुलिस जाल बिछा रही है। पुलिस आशांवित है कि जल्द ही सरगना पकड़ा जा सकता है।
सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि चार दिन पहले भी नालंदा पुलिस ने गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया था। गिरोह के सरगना की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।