राहुल रंजन की रिपोर्ट –
बिहार थाना क्षेत्र के डगरपर मोहल्ला में बुधवार को भैंस चराने के विवाद में दो पक्षों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। जहां से दो खोखा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भैंस चराने के विवाद में गोलीबारी की गई है। मौके से दो खोखा बरामद हुआ। किसी पक्ष ने केस का आवेदन नहीं दिया है। आवेदन नहीं मिलने पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जाएगी।

