• September 22, 2026 12:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गांव के तालाब में युवक का मिला शव, परिजन ने कहा …..

ByReporter Pranay Raj

Mar 8, 2022

राजा – 7903735887 

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के इच्होशतकिया पर गांव में शौच के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी । मृतक कैलाश पंडित का 36 वर्षीय पुत्र प्रमोद पंडित है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवक शौच के लिए गांव के ही तालाब की ओर गए था । काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। सुबह ग्रामीणों की नजर जब तालाब में छहलाता हुआ शव देखा  तो परिजनों को सूचना दिया । इसके बाद ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला।

इस्लामपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।

मृतक निःसंतान था ,5 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। मजदूरी कर अपना घर परिवार चला रहा था। घटना के बाद पत्नी और मां का रो रो कर बुरा हाल है।