• September 23, 2026 12:41 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर से जिंदा निकली महिला की लौटी लाश…

ByReporter Pranay Raj

Feb 25, 2023

सूरज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के 17 नम्बर के समीप शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई। जख्मी की मौत निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान अगले दिन हो गई। मृतका सोहसराय के तालाबपर निवासी स्व. राजू गोप की 65 वर्षीया पत्नी मानती देवी हैं।
परिजनों ने बताया कि महिला शाम में खेत से काम कर घर लौट रही थी। उसी दौरान 17 नम्बर के समीप ट्रैक्टर उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जबकि, चालक भाग निकलने में सफल रहा। जख्मी महिला की मौत इलाज के दौरान निजी क्लिनिक में हो गई।
थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। वाहन जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।