• April 19, 2026 12:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 5 घंटे तक पड़ी रही लाश , हंगामा के बाद हुआ पोस्टमार्टम, जानें कारण …

ByReporter Pranay Raj

Oct 14, 2022

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में गुरुवार की रात कमरे में फांसी लगाकर युवक ने जान दे दी। शुक्रवार की सुबह परिजनों की नजर शव पर गई तो घटना का खुलासा हुआ। मृतक रामप्रवेश राम का 28 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार है। युवक पत्नी व बेटी के साथ कमरे में सोया था। चर्चा है कि रात में पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने हंगामा किया। बोर्ड में एक चिकित्सक के नहीं आने के कारण 5 घंटे तक परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए इंतेजार करना पड़ा। इसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा। इमरजेंसी में हंगामा के बाद आनन-फानन में पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजनों ने बताया कि युवक कमरे में पत्नी व छह माह की बेटी के साथ सो रहा था। अगली सुबह परिजनों ने कमरे में फंदे पर लटकी उसकी लाश देखी। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। चर्चा है कि पत्नी से झगड़ा के बाद आक्रोशित हो युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष गुलाम सरबर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जबकि सिविल सर्जन ने बताया कि पोस्टमार्टम का कागजात को पुलिस द्वारा सही तरह से नहीं भरा गया था | इस कारण देरी हुई उनके संज्ञान में मामला आते ही तुंरत पोस्टमार्टम की प्रकिया पूरी कर ली गयी |