• August 31, 2026 11:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा अफ्रीकन स्वाइन फीवर से 250 सुअर की मौत, बचे को मारने का आदेश…

ByReporter Pranay Raj

Jun 28, 2022

राज – 7903735887 

राजगीर प्रखंड के नाहुब गांव में दो माह के दौरान फार्म के 250 सुअरों की मौत अफ्रीकन स्वाईन फीवर से हो गई। सूकरों इसकी पुष्टि भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने की। 30 संक्रमित सुअर फार्म से भाग गया है। जिससे ग्रामीणों को इलाके में संक्रमण फैलने का डर सता रहा है।
मुख्यालय से मिले आदेश के आलोक में जिला प्रशासन ने संक्रमित बचे सुअरों को मारने और रोग के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक एहतियात का निर्देश दिया है। घटनास्थल के एक किलोमीटर में संक्रमित जोन घोषित किया गया है। 10 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले सभी सुअरों की जांच की जाएगी।
घटना अनिल कुमार के फार्म में हुई। कर्मी रोहित कुमार ने बताया कि यहां कुल 300 सुअर था। जिसमें 250 की मौत हो गई। शेष बचे 50 सूकर को बाहर निकाला गया, जिसमें 30 भाग निकला। जबकि 20 की मौत भी हो गई। संक्रमित सुअरों के भागने की खबर से ग्रामीण चिंतित हैं। लोग आशंका जता रहे हैं कि भागे गए सुअरों से इलाके में सक्रमण फैल सकता है।
जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि अफ्रीकन स्वाईन फीवर से इंसान व दूसरे जानवरों को खतरा नहीं है। घटनास्थल के एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन घोषित करते हुए सभी सूकरों को मारने और उनके खाद्य सामग्रियों को नष्ट करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा दस किलोमीटर के क्षेत्र के अंदर सभी सूकरों की जांच की जाएगी। बाहर से लाने और सूकरों के मांस बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सभी जिला एवं प्रखंड पशुपलान पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसपर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। गाइडलाइन के अनुसार सुअरों को मारने के बाद पालकों को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।