• April 19, 2026 10:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 15 लाख फिरौती के लिए अपहरण का आरोपी गिरफ्तार ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 7, 2022

सूरज – 7903735887  

दीपनगर थाना पुलिस ने 8 माह से फरार चल रहे 15 लाख फिरौती के अपहरण के आरोपित को बुधवार की रात जोरारपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश राजेंद्र प्रसाद वर्मा का पुत्र मिथुन कुमार उर्फ रामचंद्र वर्मा है।

थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपित को पकड़ा गया। 15 लाख की फिरौती के लिए बदमाश ने अपने ही गांव के वाल्मिकी कुमार का अपहरण कर लिया था। घटना की सूचना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर अपहृत को सकुशल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली थी। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि घटना का मास्टरमाइंड मिथुन है। जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। रात में बदमाश के गांव आने की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद उसे पकड़ा गया।