• April 18, 2026 2:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कुर्की में हत्यारोपी के घर से मिला कट्टा, सरेंडर…

ByReporter Pranay Raj

Sep 28, 2024

राज – 9334160742 

नगर थाना पुलिस शनिवार को मुरौरा गांव में हत्यारोपित विवेक कुमार उर्फ हैप्पी के घर कुर्की की कार्रवाई कर रही थी। जहां से एक देसी कट़्टा मिला। कुर्की की कार्रवाई के र्दारान आरोपित ने अस्थावां थाना में सरेंडर कर दिया।

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि दारोगा गौरव कुमार सिंह कोर्ट के आदेश पर आरोपित के घर कुर्की जप्ती करने पहुंचे थे। कुर्की के डर से आरोपित ने अस्थावां थाना में सरेंडर कर दिया। आरोपित के घर से कुर्की के दौरान आरोपित के घर से कट्‌टा बरामद हुआ। 17 फरवरी 2024 को मुरौरा गांव निवासी विशाल कुमार को राजगीर से जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया था। इस मामले में एक आरोपित पूर्व में गिरफ्तार हुआ था। मृतक की पत्नी ने केस कराया था।