• June 13, 2026 11:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तिरंगा में लिपटे शहीद का शव आते ही गांव में मचा कोहराम…

ByReporter Pranay Raj

Dec 19, 2020

राज – 7903735887 

चंडी के जगतपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान अभिषेक कुमार की गुरुवार को झारखंड के लातेहार में गोली लगने से मौत हो गई थी। ड्यूटी के दौरान खुद के इंसास से गोली चली थी।
शनिवार को सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान विशेष वाहन से शहीद का शव तिरंगे में लपेटकर गांव लाएं। जिसके बाद कोहराम मच गया। शहीद के आखिरी दर्शन को ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। पटना जिला के बाढ़ में राजगीर सीआरपीएफ कैंप के अधिकारी और जवान की मौजूदगी में शहीद का दाह संस्कार किया गया। जहां जवानों ने ससाथी को सलामी दी।