• November 20, 2025 6:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बिना कार्रवाई के रात में लौटी पुलिस, सुबह में बदमाशों ने रिटायर्ड जवान को मार दी गोली

ByReporter Pranay Raj

Jul 3, 2021

आशीष – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के पावापट्‌टी गांव में ऑटो में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर बदमाशों ने शनिवार की सुबह रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान चंद्रसेन पासवान को गोली मार दी। जख्मी जवान को पटना रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की रात बदमाशों ने जवान से मारपीट करते हुए रोड़ेबाजी की थी। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस बिना कार्रवाई के लौट गई। अगली सुबह बदमाशों बढ़े हौसले का परिचय देते हुए रिटायर्ड कर्मी को गोली मार दी। जख्मी के भाई के बयान पर एक महिला व तीन सगे भाइयों को आरोपित किया गया है। आरोपियों में जयराम पासवान का पुत्र विलाश पासवान, धर्मवीर पसवान, सुवेश पासवान व एक महिला है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जख्मी के भाई अनुराग पासवान ने बताया कि चंद्रसेन के घर के समीप प्रतिदिन ऑटो लगाया जाता था। ऑटो में अश्लील गाना बजाता था। जिसके विरोध करने पर बदमाशों ने शाम में रोड़ेबाजी करते हुए परिवार के साथ मारपीट की। सूचना के बाद आई पुलिस बिना कार्रवाई के लौट गई। सुसबह में बदमाशों ने उनके रिटायर्ड भाई को गोली मार दी।

थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि शाम झगड़ा की सूचना के बाद पुलिस गांव गई थी। दोनों पक्षों के लोग गांव से फरार हो गए। जिसके बाद टीम लौट आई। जख्मी के भाई ने गोली मारने का केस दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।