• February 25, 2026 9:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कुआं से बच्ची व तालाब से मिली महिला की लाश…

ByReporter Pranay Raj

Jul 2, 2021

राज – 7903735887 

बेन थाना क्षेत्र के बेन गांव में शुक्रवार को तालाब में महिला की लाश मिली। मृतका रामजी साव की पुत्री इंदू देवी है। परिजन घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। परिवार ने बताया कि मानसिक रोगी होने के कारण पति ने छोड़ दिया था। जिस कारण महिला मायके में रह रही थी। अंदेशा है कि तालाब में डूबकर उसने खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि यूडी केस दर्ज किया गया है।

इसी तरह दीपनगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में शुक्रवार को कुआं में डूबकर बच्ची की मौत हो गई। मृतका अजय यादव की 7 वर्षीया पुत्री अंजू कुमारी है। खेलने के दौरान घटना हुआ। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के वाले कर दिया गया।