• October 17, 2026 10:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पोक्सो एक्ट का दो आरोपी गिरफ्तार, किया था किशोरी से…

ByReporter Pranay Raj

Jul 1, 2021

आशीष – 7903735887 

महिला थाना पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे पोक्सो एक्ट के दो आरोपियों को गुरुवार को सारे के दुल्ला बिगहा गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने नाबालिग से छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया था।गिरफ्तार आरोपियों में अशोक राम का पुत्र राहुल कुमार और बाबू राम का पुत्र दीपक कुमार है।

थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि एक साल पूर्व आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। गुप्त सूचना पर दोनों को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।