• November 20, 2025 6:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीजे बजाने से रोकने पर पुलिस पर रोड़ेबाजी , दो गिरफ़्तार …

ByReporter Pranay Raj

Jun 27, 2021

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना के पीछे शनिवार की रात डीजे बजाने से मना करने पर बदमाशों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। घटना में एक पुलिस कर्मी जख्मी हुआ। इसके बाद पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को बुलाकर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर, डीजे जब्त कर लिया। दूसरे पक्ष की मानें तो पुलिस ने डीजे बंद करने को नहीं कहा। सीधे शादी समारोह में घुसकर परिवार की पिटाई करनी शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों की मानें तो शादी समारोह के दौरान आधाी रात के बाद दर्जनों युवा तेज आवाज में डीजे बजाकर झूम रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर डीजे बंद करने को कहा। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। शादी समारोह में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को बुलाकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। तब हंगामा रूका।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि डीजे बजाने से रोकने पर रोड़ेबाजी की गई। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर डीजे जब्त कर लिया गया।