• November 20, 2025 6:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नफरत की इंतेहा: गर्दन रेतकर फोड़ी आंख, फिर चीर दिया पेट, प्रेमिका का भाई-बहन गिरफ्तार …..

ByReporter Pranay Raj

Jun 24, 2021

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव में लव के चक्कर में युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने अस्थावां थाना क्षेत्र सोयवा नदी किनारे झाड़ी से बुधवार की रात लाश बरामद की। हत्यारों ने निर्मम तरीके से उसे मौत के घाट उतारा। धारदार हथियार गर्दन रेत उसकी एक आंख फोड़ी गई। फिर पेट फाड़ दिया गया। मृतक कृष्णा केवट का 18 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिवार के हवाले कर दिया। घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार व स्कॉर्पियो बरामद कर ली गई।

बेन के कनकू बिगहा गांव निवासी प्रेमिका के भाई श्रवण कुमार और उसकी बड़ी बहन बिंद के जखौर निवासी राजू केवट की पत्नी किरण देवी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

परिवार ने बताया कि गणेश इस साल इंटर की परीक्षा दिया था। दस माह से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बिंद थाना क्षेत्र के जखौर गांव में अपनी बड़ी बहन के घर रह रही थी। युवती के बुलाने वह अक्सर उससे मिलने जाता था। कुछ दिन पहले युवती के परिवार ने उसे जान मारने की धमकी दी थी। 22 की सुबह युवक घर से निकला जिसके बाद लापता हो गया। तकनीक के आधार पर पुलिस को घटना में प्रेमिका के भाई के संलिप्त होने का साक्ष्य मिला। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या का खुलासा किया। उसी की निशानदेही पर लाश बरामद की गई।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया। बदमाश की निशानदेही पर शव बरामद हुआ। महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।