• June 13, 2026 10:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अधेड़ की गर्दन रेत हत्या, इमादपुर में मिली लाश…

ByReporter Pranay Raj

Jun 23, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने बुधवार को इमादपर मोहल्ला के मक्के के खेत से अज्ञात अधेड़ की लाश बरामद की। लाश देखने से प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों ने गर्दन रेतकर अधेड़ की हत्या की। मौके से ब्लेड का टुकड़ा भी मिला। गर्दन के जख्म में कीड़े लगे थे। जिससे दो दिन पूर्व हत्या की आशंका जतायी जा रही है।

मोहल्ले वासियों ने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोग खेत की ओर गए तो उनकी नजर लाश पर गई। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखा गया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि अन्यत्र स्थान पर हत्या कर शव को इमादपुर में फेंका गया है।