• November 20, 2025 6:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली मारने के आरोप में लल्लू यादव गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jun 22, 2021

आशीष – 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत काजीचक गांव में मंगलवार को बदमाश ने युवक को गोली मार दी। परिजन आनन फानन में जख्मी सुरेश राम के पुत्र सुमन राम को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली युवक के हाथ में लगी है। इलाजोपरांत जख्मी खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

मामूली विवाद में घटना का आरोप गांव के लल्लू यादव पर लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि दो भाई आपस में झगड़ा कर रहा था। उसी दौरान पड़ोसी बदमाश ने सुमन को गोली मार दी। जख्मी खतरे से बाहर है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।