• November 20, 2025 7:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक की गोली मार हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jun 19, 2021

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना शनिवार की देर शाम हुई। मृतक बिहारी राम का 23 वर्षीय पुत्र गोरा राम है। हत्या के बाद पुलिस दलबल के साथ गांव आ गई। इलाके को पुलिस छावनी बना दिया गया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आपसी वर्चस्व की चर्चा हो रही है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल ले गई।
ग्रामीणों में चर्चा है कि दो पक्षों वर्चस्व का विवाद चला आ रहा था। शाम में युवक घर की लौट रहा था। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिससे मौके पर उसकी जान चली गई। वारदात को अंजाम दे सभी बदमाश फरार हो गए। हत्याकांड के बाद गांव में परिवार की चीख-पुकार गूंज रही है।
थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वर्चस्व विवाद की चर्चा है। एहतियातन गांव में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।